डीवीसी के हालात के लिए मंत्रालय जिम्मेवार : सिंह
पंचेत/मैथन, जागरण टीम : आल इंडिया पावर फेडरेशन के अध्यक्ष पदमजीत सिंह ने डीवीसी के गिरते उत्पादन एवं नये परियोजनाओं में देरी को लेकर ऊर्जा मंत्रालय को जिम्मेवार ठहराया है। देश को ऊर्जा उपलब्ध कराने वाले डीवीसी जैसा संस्थान मंत्रालय के गलत नीतिगत फैसले के कारण संस्थान का भट्टा बैठ रहा है। पदमजीत सिंह मैथन में जागरण से बातचीत कर रहे थे। सिंह ने आगे कहा कि तत्कालीन अध्यक्ष असीम बर्मन के रिटायर के लगभग एक वर्ष वाद निगम का स्थायी अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास को बनाया जिन पर सचिव रहने के दौरान केंद्रीय निगरानी विभाग ने आपत्ति दर्ज कराई थी। फिर भी अक्टूबर 09 से अध्यक्ष के कार्य पर आसीन हैं। उन्होंने ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप लगे व्यक्ति को मंत्रालय द्वारा पदोन्नति कर अध्यक्ष बनाए जाने से सार्वजनिक उद्योग के अधिकारियों कर्मचारियों में गलत संदेश जाएगा एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र मंडल खेलों के लिए समझौता करने वाली डीवीसी 25 सौ मेगावाट बिजली देने की बात कही है परंतु डीवीसी एक मेगावाट भी बिजली उपलब्ध नहीं करा सकेगी। वहीं कोई भी नई परियोजना समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। उन्होंने का कि डीवीसी के वर्तमान स्थिति यह है कि नयी परियोजनाएं की बात ही छोड़ दें पुराना प्लांट ही अपने क्षमता का पूर्ण उत्पादन नहीं कर पा रहा है। चंद्रपुरा,मेजिया, वारिया सहित अन्य परियोजनाओं का हाल खस्ता है। हालत यह है कि डीवीसी स्वयं बिजली खरीद रही है। सिंह ने कहा कि अगर डीवीसी जैसे संस्थान को बचाने के लिए मंत्रालय कदम नहीं उठाता है तो डीवीसी के लुटिया डूबने से कोई नहीं रोक सकता।