टोरेंटो कंपनी को रद्द करने की मांग--DNA

Submitted by VK Gupta on Thu, 21/04/2011 - 7:08am

DNA

टोरेंटो कंपनी को रद्द करने की मांग
लखनऊ (डीएनएन)। अागरा की टोरेंटो फैंचाइजी पावर का करार रद्द करने संबंधी प्रबंध के पत्र का स्वागत करते हुए विुत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र ने भी करार तत्काल निरस्त करने की मांग की है। पावर कारपोरेशन ने करार का उल्लंघन कर निजी कंपनी को पिछले साल लगभग 145 करोड़ का लाभ पहुंचाया था।

इसके अतिरिक्त गलत करार के चलते लगभग 295 करोड़ के घाटे का जनता पर बोझ डाला जाएगा। संघर्ष समिति की बैठक में ओमप्रकास पांडेय, गिरीश पांडेय, अरूण कुमार, कंहई राम, पीके दीक्षित, सीएन सिंह, अवधेश श्रीवास्तव ने आल इंडिया पावर फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल शैलेंद्र दूबे ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से प्रदेश हित में करार निरस्त किए जाने की मांग की है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि टोरेंटो पावर कंपनी अप्रैल 2010 को आगरा की बिजली व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसके दुष्परिणाम स्वरूप पावर कारपोरेशन को एक वर्ष में 440 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त करार के अनुसार पावर कारपोरेशन को निजी कंपनी को प्रतिमाह बिजली 1.80 की दरों पर देना था जो 5.72 प्रति युनिट आता है। उन्होंने बताया कि लगभग 2000 करोड़ का बिजली एरियर निजी कंपनी को वसूल करके देना था पर टोरेंटो कंपनी ने इस मद में अब तक एक पैसा भी पावर कारपोरेशन को नहीं दिया। समिति के पदाधिकारियों ने मांग की है कि इन तमाम घपलों के चलते आगरा व केस्को कंपनी का करार निरस्त किया जाए और पावर कारपोरेशन को हुए लगभग 295 करोड़ रुपए के घाटे न निजी कंपनी के 145 करोड़ रुपए के लाभ का आडिट कराकर दोषी लोगों को दंडित किया जाए।