तीन विद्युत विभाग फ्रेंचाइजी के हाथ

Submitted by VK Gupta on Mon, 02/05/2011 - 5:59am

तीन विद्युत विभाग फ्रेंचाइजी के हाथ

क्या क्या हस्तांतरित
रात 12 बजे अंतिम रीडिंग लेने के बाद स्पैनको को औपचारिक रूप से तीनों विभाग व इनके अंतर्गत आने वाले 9 उप विभाग, 36 वितरण केंद्र, सभी उपकरण ट्रांसफार्मर, फर्नीचर, इमारतें कार्यालय आदि स्पैनको को 15 वर्ष के लिए सौंप दिए गए।

शहर संवाददाता. नागपुर
महावितरण के तीन विद्युत विभाग महल, गांधीबाग व सिविल लाइन्स अंतत: शनिवार व रविवार की दरम्यिानी रात 12 बजे स्पैनको को सौंप दिए गए। महावितरण के नोडल अधिकारी एम.एस. केले ने औपचारिक रूप से 12 बजे रात स्पैनको के उपाध्यक्ष कमल महेश्वरी को ये विभाग 15 साल के लिए सौंपे। इससे पहले 69 इनपुट प्वाइन्ट पर रीडिंग ली गई। इनमें से 64 प्वान्टसï् से महावितरण से स्पैनको को बिजली जाएगी जबकि 5 प्वाइन्टस से स्पैनको से महावितरण को बिजली आएगी। इसके साथ ही 33 केवी उपकेंद्रों पर लगे मीटर की रीडिंग लेकर स्पैनको को सौंपे गए। उल्लेखनीय है कि पिछले 1 माह से स्पैनको महावितरण के साथ समानांतर कार्य कर रही थी। साथ ही चल व अचल संपत्ति का मूल्यांकन जारी था। महावितरण ने पिछले वर्ष अगस्त में शहर के इन तीन विभागों को फें्रचाइजी पर देने के लिए निविदा मंगाई थी। निविदा खुलने के बाद मुंबई की स्पैनको को इन विभागों की फे्रंचाइजी प्राप्त हुई थी। 23 फरवरी को स्पैनको से करार किया गया था। करार के अनुसार स्पैनको को 24 मई तक तीनों विभागों का विद्युत वितरण संभालना था। लेकिन महावितरण के दबाव में वह अंतिम तिथि से 24 दिन पहले ही इन विभागों का वितरण संभालने जा रही है।